बैंकों में से ढाई सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

बैंक यूनियनस व ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सभी बैंक बंद रहे

मेदिनीनगर. बैंक यूनियनस व ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सभी बैंक बंद रहे. बैंकों के बंद रहने के कारण करीब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन जिले में प्रभावित हुआ. हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी सहित ग्रामीण बैंक हड़ताल पर रहे. बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग है कि सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था हो. इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक एकदिवसीय हड़ताल पर रहे. हड़ताल के कारण पलामू के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ-साथ सभी 73 ग्रामीण बैंक की शाखाएं भी बंद रही. इसके साथ सरकारी व गैर सरकारी 22 बैंक व उनकी शाखाएं भी बंद रही. ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के बंद रहने के कारण करीब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित रहा. व्यवसाय भी काफी प्रभावित रहा. सबसे ज्यादा परेशानी वैसे लोगों को हुआ ,जो इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालने आये थे. वैसे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. ग्रामीण बैंक में हड़ताल की अध्यक्षता झारखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक ने की. जबकि संचालन व धन्यवाद ज्ञापन झारखंड ग्रामीण बैंक रिटायरीस संगठन के क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने किया. मौके पर सभी ग्रामीण बैंककर्मी मेदिनीनगर के चर्च रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में नारा दिया. इसौ दौरान कौशिक मल्लिक, रघुवंशमणि पांडेय, रुपेश रंजन, राकेश कुमार शुक्ला, श्रीकांत तिवारी, धनंजय शर्मा, सत्येन्द्र कुमार, उमाकांत सिंह, अभिषेक संतोष, अचल दुबे, रंजन तिवारी, मनीष कुमार, अमित कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, जमील अख्तर, जगन्नाथ ओझा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >