मेदिनीनगर. संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता स्वर्गीय बाबू रामदेनी राम की पुण्यतिथि सुदना एफसीआइ गोदाम के समीप उनके आवास पर मनायी गयी. परिवार ने शनि मंदिर, काली मंदिर, महावीर मंदिर पर जरूरतमंदों को भोजन कराया. श्रद्धांजलि सभा में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
केएन त्रिपाठी ने कहा कि बाबू रामदेनी राम के विचारों व सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और समाज के विकास में योगदान दिया. चंद्रशेखर शुक्ला ने उन्हें मिलनसार व व्यवहार कुशल बताया. केडी सिंह ने उनके साथ बिताये क्षणों को याद किया. विमला कुमारी ने उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा की बात कही.
वक्ताओं ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया. कार्यक्रम में रामचंद्र दीक्षित, रामदेव प्रसाद यादव, रामाशीष पांडेय, दमयन्ती देवी, डॉ संजय कुमार, विजय राम, संजर नवाज, विनोद तिवारी, सत्यानन्द दुबे, मिथिलेश सिंह, संतोष चौबे, ओमप्रकाश अमन, राजेश चौरसिया, राजा पाठक, गोपाल शर्मा, विश्राम दुबे, रुद्र शुक्ला, अनिल सिंह, अरुण चंद्रवंशी, जितेंद्र कमलापुरी, शैलेश चंद्रवंशी, शंभु चौरसिया, गुलाम नबी, छोटू पाठक, केदार यादव, विश्वनाथ राम, सुलेमान अंसारी शामिल थे. स्वास्थ्य शिविर में बीपी जांच हुई.
