प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. बुधवार को मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र और चैनपुर में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया. इस मार्च का नेतृत्व पलामू की उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने किया. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च मुस्लिम नगर, बाजार क्षेत्र, शाहपुर और चैनपुर में किया गया. डीसी ने नागरिकों से संवाद कर उन्हें आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा और शोभायात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा. एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से पर्व की तैयारी का फीडबैक लिया जा रहा है और शोभायात्रा के मार्गों का अवलोकन किया जा रहा है. ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की है. साथ ही लोगों को सचेत किया गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी और किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, डीडीसी जावेद हुसैन, सदर सीओ जागो महतो, निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >