जुलूस में भड़काऊ गाना बजाने पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

हैदरनगर.

रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इसमें एसडीओ पीयूष सिन्हा, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, बीडीओ, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान एवं हैदरनगर थाना की पुलिस शामिल थी. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर भाई बिगहा, रेलवे गुमटी, बस स्टैंड, चौक बाजार, मेन रोड, मस्जिद रोड होते बड़ा शिवालय पहुंचा. पुनः शिवालय से मुख्य बाजार होते हाइस्कूल रोड, कोइरीयाडीह, जवाहर पथ होते थाना परिसर आने पर बैठक की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर है. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग में भड़काऊ या अश्लील गाना बजाने पर पाबंदी रहेगी. ऐसे करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >