सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल

सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव के बेबी देवी की हत्या के मुख्य आरोपी सौतेले बेटे पिंटू यादव को पीपरा थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मालूम हो कि 22 दिसंबर को मृतका बेबी देवी के भाई अजय यादव ने पीपरा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या उसके सौतेले बेटे, बेटी व अन्य परिजनों ने मिलकर धारदार हथियार से की गयी है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >