हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के कोठिला गांव के किसान 55 वर्षीय जगदेव यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात्रि की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.थाना के एसआइ राकेश कुमार ने बताया कि मृतक साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप नहर के पास बाइक ने धक्का मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने जगदीशपुर गांव के बाइक चालक दिलकेश्वर कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
सड़क हादसे में किसान की मौत
सड़क हादसे में किसान की मौत
