सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख, श्रीनगर और निकोबार द्वीप में तैनात वीर जवानों के लिए बच्चों ने बनायीं राखियां

मेदिनीनगर के ब्राइटलैंड स्कूल के 574 बच्चों ने वीर जवानों के लिए राखियां बनाईं। ये राखियां सियाचिन और लद्दाख में तैनात सैनिकों को डाक द्वारा भेजी जाएंगी।

पलामू,मेदिनीनगर. डाक विभाग की ओर से ब्राइटलैंड स्कूल में राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के 574 विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया. डाक विभाग पलामू प्रमंडल के विकास पदाधिकारी राहुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी दी. बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं.

सियाचिन ग्लेशियर और निकोबार द्वीप में तैनात जवानों को भेजी जाएगी

राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्चों द्वारा बनायी गयी राखियों को डाक विभाग के माध्यम से सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख, श्रीनगर और निकोबार द्वीप में तैनात वीर जवानों तक भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात जवानों को यह संदेश देना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. विद्यालय के प्राचार्य राहुल सिंह ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में देशप्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: लातेहार : झंडोत्तोलन,राष्ट्रगान व परेड का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >