आदिम जनजाति के 32 परिवारों को मिला कंबल

आदिम जनजाति के 32 परिवारों को मिला कंबल

ऊंटारी रोड. कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासनिक पहल पर सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में रहने वाले आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस क्रम में उंटारी प्रखंड के लुंबा सतबहिनी पंचायत से करीब नौ किलोमीटर दूर गवरलेटवा गांव में आदिम जनजाति के 32 परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया .प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार भगत, थाना प्रभारी संतोष गिरी, कल्याण पदाधिकारी अरविंद सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह एवं उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कंबल वितरण के बाद कहा कि सरकार सभी के हित की चिंता करती है.मौके पर नृपेन्द्र कुमार, उमेश परहिया ,छठु भुइंया सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >