Jharkhand News: वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से झारखंड के 2 छात्रों की मौत, देर रात पलामू पहुंचेगा शव

Jharkhand News: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही से ज्वाइंट एंट्रेंस की परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे दो छात्रों की मौत नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से हो गई. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ के सहयोग से दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है.

Jharkhand News: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही से ज्वाइंट एंट्रेंस की परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे दो छात्रों की मौत नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से हो गई. घटना सोमवार की सुबह अस्सी पुलिस चौकी घाट वाराणसी की बतायी जा रही है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ के सहयोग से दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए. दोनों छात्र अपने-अपने घर की इकलौती संतान थे.

देर रात छात्रों का शव पहुंचेगा गांव

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही से ज्वाइंट एंट्रेंस की परीक्षा देने के लिए दो छात्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी गये थे. यहां गंगा नदी में डूबने से दोनों छात्रों की मौत हो गई. सोमवार की सुबह अस्सी पुलिस चौकी घाट पर ये हादसा हुआ है. स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ के सहयोग से दोनों छात्रों का शव बरामद किया गया. परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे वाराणसी के लिए रवाना हो गये हैं. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर देर रात बराही पहुंचेंगे.

Also Read: Jharkhand News: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल, रांची DC का आदेश रद्द करने की मांग

नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्र

जानकारी के अनुसार बराही गांव निवासी संजय कुमार सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार सिंह (18 वर्ष) और विपिन कुमार सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह (18 वर्ष) दोनों 10 जून को बराही गांव से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) परीक्षा देने गए थे. 12 जून को परीक्षा देने के बाद आज सोमवार की सुबह दोनों वाराणसी के अस्सी घाट पर स्नान करने गए थे. नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गए. बताया जाता है कि प्रियांशु कुमार के पिता संजय कुमार सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जबकि अमन के पिता आर्मी में हैं. दोनों अपने-अपने घर की इकलौती संतान थे. घटना की खबर सुनकर दोनों लड़कों के घर में मातम है. पूरे गांव में मायूसी छायी है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में Kharif Crops की खेती की तैयारी शुरू, किसान बिचड़ा के लिए तैयार कर रहे खेत

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Ranchi Violence:रांची हिंसा में घायल मरीजों की रिम्स में कैसी है स्थिति, घायल नदीम अंसारी की कैसी है हालत

रिपोर्ट : नौशाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >