पलामू के राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी 15 बोगियां पलटीं, ट्रेनों की आवाजाही ठप

Palamu News: पलामू के राजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी की 15 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं. हादसे के बाद सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर ट्रेन परिचालन ठप हो गया. रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया है, जबकि राहत एवं बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर पलामू के राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को टोरी से गढ़वा रोड की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की 15 बोगियां अचानक पटरी से उतरकर पलट गईं. घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. दुर्घटना के बाद से इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह ठप है.

रेलवे ने जारी किया बुलेटिन, कई ट्रेनें रद्द

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, इस ट्रेन दुर्घटना में मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे बेपटरी हुए हैं. इस दुर्घटना के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस और डेहरी-ऑन-सोन पैसेंजर ट्रेन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. कई अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव की भी खबर है.

इसे भी पढ़ें: रांची के न्यू खटंगा में मेधा डेयरी के स्टाफ के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी समेत 25 लाख गहने ले उड़े चोर

राहत कार्य जारी, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारियों समेत तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच चुकी है. क्षतिग्रस्त डिब्बों और बिखरे कोयले को ट्रैक से हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. रेल प्रशासन का कहना है कि परिचालन को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: रांची के धुर्वा से दो जुड़वा भाई करण-अर्जुन चार दिन से लापता, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >