केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग परेशान हैं

पलामू : गुरुवार को तरहसी प्रखंड कार्यालय परिसर में सीपीआइ ने धरना दिया. देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के साथ-साथ अन्य मुद्दों को लेकर धरना सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता इजरायल अंसारी ने की. मुख्य अतिथि सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं […]

पलामू : गुरुवार को तरहसी प्रखंड कार्यालय परिसर में सीपीआइ ने धरना दिया. देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के साथ-साथ अन्य मुद्दों को लेकर धरना सभा का आयोजन किया गया.

इसकी अध्यक्षता इजरायल अंसारी ने की. मुख्य अतिथि सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं निर्णयों के कारण आम आदमी परेशान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में जातीय वैमनस्य फैला रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान रोजगार व विकास के मुद्दे से भटक जाये. सीएए, एनआरसी, एनपीआर संविधान एवं देश विरोधी है.

केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने व विकास कार्य को तेज करने की बजाये देश के हिंदू मुस्लिम के बीच विभेद पैदा करने में लगी है. एनआरसी सीएए व एनपीआर के माध्यम से सरकार ऐसा करने की मंशा पाले हुए है, लेकिन देश की जनता ने केंद्र सरकार के इस नीति का खुलकर विरोध किया.

सीपीआइ के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. धर्म के आधार पर सीएए बनाकर देश की जनता को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है, जो भी सरकारी उपक्रम है उसे निजी कंपनियों के हाथों सौंपा जा रहा है. इस कारण एक तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

अन्य वक्ताओं ने कहा कि जनता समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. मौके पर मनाजरुल हक, पुरनचंद साहु, अभय कुमार, नर्मदेश्वर सिंह, बृजनंदन सिंह, बुधन शर्मा, जैनुल हक ,होरिल महतो, जिछोर भुइंया, ध्यान भुइंया, प्रहलाद पासवान, सोहर मिस्त्री,बनारसी भुइंया, मोहन पासवान आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >