भूसा लदा ट्रक पलटा लोगों ने जाम लगाया

हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग एनएच 98 पर बुधवार की शाम 6:00 बजे एनएच 98 के न्यू बस स्टैंड के समीप विजय जायसवाल के घर के सामने छतरपुर की ओर से आ रहा भूसा लदा ट्रक पलट गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह गाड़ी के चालक को सकुशल वाहन से बाहर निकाला. ट्रक के पलट […]

हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग एनएच 98 पर बुधवार की शाम 6:00 बजे एनएच 98 के न्यू बस स्टैंड के समीप विजय जायसवाल के घर के सामने छतरपुर की ओर से आ रहा भूसा लदा ट्रक पलट गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह गाड़ी के चालक को सकुशल वाहन से बाहर निकाला. ट्रक के पलट जाने से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया.

जाम के कारण मेदिनीनगर से पटना औरंगाबाद से छत्तीसगढ़ जानेवाली कई यात्री बस तथा सैकड़ों मालवाहक वाहन जाम में फंसे रहे. इससे करीब दोनों ओर तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
जाम से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि संवेदक द्वारा सड़क का काफी धीमी गति से निर्माण कराया जा रहा है. वहीं सड़क निर्माण के प्रति जनप्रतिनिधियों की खामोशी से लोगों में आक्रोशदेखा गया.
शहरवासी व ग्रामीणों ने कहा कि एनएच 98 जर्जर स्थिति के कारण अब तक कई वाहन पलट गये हैं. जबकि कई बार छोटी बड़ी दुर्घटना हो चुकी है. इसे लेकर लोगों ने कई बार आंदोलन किया है. जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं. वहीं लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में एनएच 98 काफी जर्जर व सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण सड़क सकरी हो गयी है. सड़क में कई बड़े-बड़े गड्ढे बने गये हैं जिसमें बरसात के पानी भरा रहता है. बदहाल एनएच 98 के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर शीघ्र निर्माण की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >