चापानल खराब, पेयजल के किल्लत से लोग परेशान

मेदिनीनगर : शहर के पुलिस लाइन रोड दुर्गा गैरेज स्थित विजय जेनरल दुकान हनुमान मंदिर के पास लगा चापानल कई माह से खराब पड़ा है. जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि पाइप व उसके वासर खराब होने से चापानल पानी नहीं दे रहा है. काफी देर तक […]

मेदिनीनगर : शहर के पुलिस लाइन रोड दुर्गा गैरेज स्थित विजय जेनरल दुकान हनुमान मंदिर के पास लगा चापानल कई माह से खराब पड़ा है. जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि पाइप व उसके वासर खराब होने से चापानल पानी नहीं दे रहा है. काफी देर तक चलाने के बाद हल्का पानी आता है.

जबकि भीषण गरमी में भी यह चापानल 24 घंटे लोगों को प्यास बुझाता है. जलस्तर काफी अच्छा होने से इसमें पानी के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. ग्रामीण संजय कुमार, विजय कुमार, रविकांत, सोनू, राहुल, विक्की, यूवी राज आदि ने खराब पड़े चापानल को बनवाने की मांग विभाग से की है, ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत से निजात मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >