पति-पत्नी के बीच विवाद व प्रताड़ना मामले में मोहलत दी गयी

लोहरदगा : लोहरदगा महिला थाने में वुमन सेल द्वारा पक्षकारों की काउंसिलिंग की गयी. तीन मामलों की सुनवाई हुई. इसमें दो का निपटारा किया गया. एक मामले में पक्षकारों को मोहलत दी गयी. सदर प्रखंड के तैगी नगर कुरैशी मोहल्ला निवासी संजीदा परवीन और रांची हिंदपीढ़ी निवासी अफरोज आलम की शादी के कुछ ही महीनों […]

लोहरदगा : लोहरदगा महिला थाने में वुमन सेल द्वारा पक्षकारों की काउंसिलिंग की गयी. तीन मामलों की सुनवाई हुई. इसमें दो का निपटारा किया गया. एक मामले में पक्षकारों को मोहलत दी गयी. सदर प्रखंड के तैगी नगर कुरैशी मोहल्ला निवासी संजीदा परवीन और रांची हिंदपीढ़ी निवासी अफरोज आलम की शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के संबंध बिगड़ गये थे.
संजीदा ने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगायी थी. वूमेन सेल की काउंसेलिंग के बाद पति-पत्नी और दोनों परिवार संबंध सुधारने को राजी हुए. लोहरदगा कि एक कॉलेज छात्रा के मामले का निपटारा हुआ. छात्रा ने शिकायत की थी कि एक शादी समारोह से लौटते वक्त उसके गांव के ही एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में जबरदस्ती उस लड़के से उसकी शादी करा दी गयी.
वूमन सेल के सदस्यों ने दोनों परिवारों की सहमति और राजी- खुशी को देखते हुए और लड़की के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों में सुलह कराया. इनकी शादी दोनों परिवारों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति से हुई थी. कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरू गांव निवासी सबीहा खातून और निजाम नगर रांची निवासी राजीब खान के मामले में दोनों पक्षों को मोहलत दी गयी. सबीहा ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मामले में ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
लंबी काउंसेलिंग के बाद भी दोनों पक्षों के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने की वजह से इन्हें मोहलत दी गयी है. काउंसेलिंग में वूमन सेल सदस्य सह इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, महिला थाना प्रभारी अल्वीना लकड़ा, प्रो शमीमा खातून, मनोरमा एक्का, मनोरमा मिंज, लाल एसकेएन शाहदेव, रऊफ अंसारी आदि मौजूद थे. इस दौरान कई नये मामले भी आये जिन्हें काउंसेलिंग के लिए अगली तारीख दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >