विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस पर पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया।

प्रतिनिधि, पाकुड़िया विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ परिवार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं परिवार का सामाजिक और आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होता है. उन्होंने दंपतियों से सुरक्षित एवं आधुनिक परिवार नियोजन साधनों के उपयोग का आग्रह किया. कार्यक्रम में डॉ. अभय शर्राफ ने जनसंख्या नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच और छोटे परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला. स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं परिवार नियोजन सेवाओं की भी जानकारी दी गई. मौके पर डॉ. वसीम रजा, डॉ. आयुष, एएनएम, सहिया तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanu kumar dutta

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >