पाकुड़ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई लोग गंभीर रूप से चोटिल

पाकुड़ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है. दोनों पक्ष की ओर जमकर ईंट पत्थर चले हैं. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गये.

रमेश भगत, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीलामी गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव में गुरुवार की सुबह एक समुदाय के घरों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला किया गया है. इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से जमकर ईट-पत्थर चले हैं. जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कई लोगों के गंभीर रूप से चोटिल होने की सूचना है.

पुलिस ने कराया मामले को शांत

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. फिलहाल एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, एसडीपीओ दयानंद आजाद, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ भागीरथ महतो, नगर थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों समुदायों के साथ बैठक की जा रही है. जिला प्रशासन की मानें तो स्थिति नियंत्रण में है.

जिला प्रशासन ने जारी किया बयान

इस बाबत प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा. वहीं, जिला प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि पाकुड़ के तारानगर गांव में घटित घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. जो भी भी लोग इस घटना संलिप्त पाए जाएंजे किसी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Also Read: संताल परगना में खतरे में आदिवासियों का अस्तित्व, बढ़ रही मुस्लिम आबादी, पाकुड़ में बोले बाबूलाल मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >