ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता की दी गयी जानकारी

जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता व इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी.

महेशपुर. शहरग्राम गांव में गुरुवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता व इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी. जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या व उससे जुड़े समाधान के बारे में भी बताया. जल की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए बताया कि जल का सबसे शुद्धत्तम रूप प्राकृतिक जल है. यह पूर्णत शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है. कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है. जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा की गयी. मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >