गड्ढों से बचना पड़ा भारी, हिरणपुर-पाकुड़ सड़क पर पलटा टोटो;बाल-बाल बचे तीन सवार

हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर गड्ढों के कारण टोटो अनियंत्रित होकर पलटा. तीन सवार बाल-बाल बचे. जर्जर सड़क से दुर्घटना का खतरा बढ़ा.

प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर सुंदरपुर के समीप मंगलवार सुबह सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. टोटो में तीन लोग सवार थे. हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गये. हालांकि, टोटो के पलटने के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.

जर्जर सड़क से आवागमन में परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

खासकर टोटो और मोटरसाइकिल सवार इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

रात में बढ़ जाता है हादसे का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे रात के समय और अधिक खतरनाक हो जाते हैं. अंधेरे में गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण छोटे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है.

शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग

लगातार हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जगह-जगह बने गड्ढों को शीघ्र भरने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से दुर्घटनाओं पर रोक लगने के साथ वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >