फरक्का में टीएमसी प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

लोकसभा चुनाव को लेकर फरक्का में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है.

फरक्का. सूरज की तपिश बढ़ने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को लेकर फरक्का में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं एवं जनसभा करने में जुटे हैं. सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनीरूल इस्लाम ने दक्षिण मालदा लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शाहनवाज अली रैहान एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फरक्का कंचनतल्ला के विभिन्न घरों में जनसंपर्क किया. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया. साथ-साथ अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. मौके पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >