दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर हाथीमारा गांव के समीप मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये.

महेशपुर. महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर हाथीमारा गांव के समीप मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव निवासी तौहीद अंसारी (27) महेशपुर- बड़कियारी से अपने घर लौट रहे था. इसी दरम्यान विपरीत दिशा से बंगाल के जाजीग्राम गांव निवासी जाकिर शेख (27) व नासीमा खातून (20) महेशपुर के रास्ते बड़कियारी की ओर जा रहे थे. हाथीमारा गांव के समीप दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर से तीनों बाइक सवार घायल हो गये. वही घटना स्थल के आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >