संस्कार के बिना समाज का विकास नहीं : वार्ड पार्षद

सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा कमेटी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया.

पाकुड़ नगर. कृष्णापुरी कॉलोनी में सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा कमेटी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसमें बच्चों और युवाओं ने नृत्य, गीत समेत कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की. पूजा पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. वार्ड पार्षद सीमा सोनी भक्त ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, विद्या और संस्कार का प्रतीक है. उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >