पाकुड़िया को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य : बीडीओ

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को 100 दिन चलने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई.

पाकुड़िया. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को 100 दिन चलने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की. इस दौरान प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 तक प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए प्रखंड भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य सखियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित शिविर लगाकर लोगों की निशुल्क जांच कराई जा रही है. जांच के दौरान जिनमें टीबी के लक्षण मिलते हैं, उनका तत्काल इलाज शुरू किया जा रहा है. बैठक में बीडीओ ने प्रखंडवासियों से अपील करते हुए कहा, यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखाई दे तो न घबराएं और न ही लजाएं. तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से सलाह लें और निशुल्क दवा लेकर उपचार प्रारंभ करें. उन्होंने यह भी आग्रह किया कि यदि आसपास किसी को लक्षण दिखाई दे तो उन्हें भी जांच के लिए प्रेरित करें. बैठक में डॉ अब्दुल हक मंजर, डॉ गंगा शंकर शाह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, केटीएस संजय मुर्मू, एसटीएस विनोद टुडू, नित्य पाल, त्रिदीप शील आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >