महिला कीर्तन मंडली के संकीर्तन से माहौल बना भक्तिमय

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित दत्तापाड़ा में महिला कीर्तन मंडली ने हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया.

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित दत्तापाड़ा में महिला कीर्तन मंडली ने हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया. दत्तापाड़ा के महिला कीर्तन मंडली ने अन्य कीर्तन मंडलियों के साथ निकलकर संकीर्तन के माध्यम से पूरे महेशपुर मुख्यालय का भ्रमण किया. भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरे राम, हरे कृष्ण का मनमोहक अलग-अलग भजन पेश करते हुए सभी हिंदुओं के घर-घर जाकर मां तुलसी की पूजा पाठ कर धुलोट कर माहौल भक्तिमय कर दिया. कीर्तन मंडली के शिवानी दास, बेनू दास, सुजाता घोष ने कहा कि ऐसा आयोजन हर गली और मुहल्ले में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाए. लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा की संचार हो. मौके पर शिवानी दास, मम्पी दास, पिंकी दास, लतीका घोष, सुजाता घोष, अन्नपूर्णा घोष, राजनंदिनी राय, गीता गुप्ता, नेहा गुप्ता, ललिता घोष, रूपा सिंह, फुलटूसी घोष, मालोती घोष, सुलेखा भगत, रूपा सिंह, सविता घोष, बेनू दास, राहुल दास, विक्रम दास, चिरंजीत घोष आदि श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >