स्कूलों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव की तैयारी की समीक्षा

स्कूलों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव की तैयारी की समीक्षा

पाकुड़ नगर. डीसी मनीष कुमार ने वीसी के माध्यम से जिले के सभी शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी एवं जेएसएलपीएस टीम के साथ बैठक की. उन्होंने 20 जून को सभी स्कूलों में आयोजित होने वाले तिथि भोज सह जन्मोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने स्वास्थ्य जांच अभियान, प्रौढ़ साक्षरता एवं प्रोजेक्ट प्राकृति के तहत पौधारोपण कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा की. उन्होंने विद्यालयों में अगस्त तक 80 प्रतिशत उपस्थिति का लक्ष्य निर्धारित किया. उपायुक्त ने तिथि भोज में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और शिक्षा विभाग के पौधारोपण के कार्यों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >