केसीसी के लंबित आवेदनों का 15 दिनों में करें निबटारा : डीसी

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में कृषि से संबंधित जिला स्तरीय बैठक हुई.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में कृषि से संबंधित जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक में किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में लंबित आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों के भीतर करें. इसके लिए एटीएम, बीटीएम एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को कैंप लगाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चल रहे लाभुक सर्वे कार्य की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने अयोग्य किसानों के डाटा को नियमानुसार पोर्टल से हटाने के लिए आइटी प्रबंधक को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. डीएओ ने जानकारी दी कि आगामी खरीफ सीजन के लिए बिरसा बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत जिले को 2350 क्विंटल धान बीज आवंटित किया गया है, जो कि 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा. ये बीज पंजीकृत लैंप्स एवं एफपीओ के माध्यम से किसानों को ब्लॉकचेन के तकनीक और ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिये वितरित किया जायेगा. उपायुक्त ने बीज वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कृत्रिम गर्भाधान के कार्य में तेजी लाने और लक्ष्य अनुरूप 100 प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कृषि विज्ञान केंद्र, महेशपुर के प्रधान से प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि हर महीने प्रशिक्षण की समय सारणी, प्रशिक्षण के फीडबैक का वीडियो और फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >