Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Rain Alert: संताल परगना के पाकुड़ जिले जिले में कुछ देर में गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने वाला है. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert: संताल परगना के एक जिले में मौसम विभाग ने अगले 1 से 3 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह चेतावनी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पकुड़ जिले के कुछ भागों में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होगी. मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

मौसम केंद्र ने मौसम के मद्देनजर कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. लोगों को पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. बिजली के उपकरणों से भी दूर रहने की अपील की गयी है. कहा गया है कि अगर बादल गरज रहे हों, तब मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें.

किसानों को खेत न जाने की सलाह

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो अपने घर से बाहर न निकलें. अगर घर से बाहर हैं और मौसम बिगड़ रहा है, तो तुरंत सुरक्षित स्थल पर चले जायें. पक्के छत के नीचे शरण लें. किसी भी सूरत में बिजली के पोल के आसपास न रहें. अगर किसान खेत में हैं, तो पेड़ के नीचे जाने से बचें. खेत में जाने के लिए मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

गिरिडीह में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >