एसडीओ ने मंडल कारा में की छापेमारी, नहीं मिले आपत्तिजनक सामान

इस दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित थे. अधिकारियों व पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का निरीक्षण किया.

संवाददाता, पाकुड़ अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के नेतृत्व में शनिवार देर रात को कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने मंडल कारा में औचक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित थे. अधिकारियों व पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ. एसडीओ ने बताया कि यह कार्रवाई जेल में विधि- व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के उद्देश्य से की गयी. निरीक्षण में सभी वार्ड नियम-संगत पाए गए तथा किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि नहीं पायी गयी. मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया, नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >