क्रिसमस पर गिरजाघरों में की गयी प्रार्थना

प्रखंड के समस्त गिरजाघरों में बुधवार को बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया.

महेशपुर. प्रखंड के समस्त गिरजाघरों में बुधवार को बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया. सभी चर्चों में बाइबल पढ़ी गयी. साथ ही लोगों को विशेष संदेश दिए गए. इस अवसर पर प्रखंड के हाथीमारा ओवे ऑफ आवर लेडी कैथोलिक चर्च, हाथीमारा एनईएलसी चर्च, चंद्रपुरा, देवपुर, बड़कियारी, रतनपुर सहित अन्य गिरजाघरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था. हाथीमारा ओवे ऑफ आवर लेडी कैथोलिक चर्च में बुधवार सुबह 9:30 बजे प्रार्थना सभा हुई. इस मौके पर फादर राजेश बा, फादर सपन कुजूर व मिकाइल बास्की ने बाइबल का संदेश दिया. मौके पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >