पुलिस व आइटीबी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आइटीबीपी के जवानों ने सोमवार को थाना प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला.

लिट्टीपाड़ा. विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आइटीबीपी के जवानों ने सोमवार को थाना प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च लिट्टीपाड़ा हाइस्कूल से मुख्य सड़क होते हुए लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक से विभिन्न गली मोहल्ले से थाना तक निकाला गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सजगता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में आम जनता से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. मौके पर एएसआइ अरुण ठाकुर सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >