ऑपरेशन ऑल आउट में पाकुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 152 वारंटों का निष्पादन

पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत विशेष अभियान चलाकर एक दिन में 152 वारंटों का निष्पादन किया है. इस कार्रवाई में दो कुर्की की कार्रवाई हुई और दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी जारी रहेगा.

दो कुर्की की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट के तहत विशेष अभियान चलाकर एक दिन में बड़ी कार्रवाई की है. जिले के सभी थानों की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कुल 152 वारंटों का निष्पादन किया. वहीं दो कुर्की की कार्रवाई करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया था. अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम को शामिल किया गया. पुलिस ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से एक ओर जहां न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित होता है, वहीं दूसरी ओर फरार आरोपियों और अपराधियों में कानून का भय भी पैदा होता है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पाकुड़ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

थाना वार वारंट निष्पादन

  • नगर थाना - 82
  • मुफस्सिल थाना - 32
  • पाकुड़िया थाना - 12
  • मालपहाड़ी ओपी - 7
  • महेशपुर थाना - 4
  • हिरणपुर थाना - 4
  • लिट्टीपाड़ा थाना - 4
  • अमड़ापाड़ा थाना - 3
  • रद्दीपुर ओपी - 2
  • सिमलोंग ओपी - 2

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >