पाकुड़ में देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़ में शनिवार रात अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई. गनीमत रही कि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

पाकुड़ : जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी और कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

घर में कंपन के साथ हिलने लगे सामान

भूकंप के झटके महसूस करने वाले श्री श्याम झा, योगेंद्र ठाकुर, अजय झा, अश्वनी कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे अचानक घर में कंपन महसूस हुआ. कुछ देर के लिए घर में रखे सामान भी हिलने लगे. इसके बाद लोगों को भूकंप आने का एहसास हुआ. घटना के बाद लोग सतर्क हो गए और एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे.

सुबह चौक-चौराहों पर होती रही भूकंप की चर्चा

देर रात हुई इस घटना के बाद रविवार सुबह चौक-चौराहों पर भी भूकंप को लेकर चर्चा होती रही. स्थानीय लोगों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 3.7 बतायी जा रही है. हालांकि, आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि और भूकंप के केंद्र की जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

अगस्त 2024 में भी महसूस हुए थे झटके

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले अगस्त 2024 में भी पाकुड़ क्षेत्र को केंद्र मानकर 3.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि, शनिवार रात आए भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >