सावधान! संताल परगना के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट

Nowcast Weather Warning: झारखंड के कुछ जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. आम लोगों के साथ-साथ किसानों से सावधान और सतर्क रहने को कहा है. किसानों को खेतों में न जाने की सलाह दी गयी है.

Nowcast Weather Warning: संताल परगना के कई जिलों में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है. इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि संताल परगना के पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले के कुछ भागों में बारिश होगी.

पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मेघ भी गरजेंगे. वज्रपात भी होने की संभावना है. इतना ही नहीं, इन तीनों जिलों में कुछ जगहों पर तेज आंधी चलेगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रह सकता है.

बारिश और वज्रपात के दौरान पक्की छत के नीचे रहें

इसलिए इन जिलों के लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहना होगा. खराब मौसम की स्थिति में लोग पक्की छत के नीचे शरण लें. किसी पेड़ या बिजली के खंभे के आसपास न रहें. अगर जंगल में हैं और बारिश हो रही है, तो बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के पोल से भी दूर रहें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को सलाह- खराब मौसम में खेत पर न जायें

किसानों को सतर्क करते हुए मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है. कहा है कि अगर मौसम खराब हो रहा है. यानी आसमान में बादल लगे हैं. बिजली कड़क रही है और बारिश होने की संभावना है, तो खेतों की ओर न जायें. बहुत जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

1 दर्जन से अधिक किसानों की जुलाई में वज्रपात से मौत

मानसून के मौसम में खेतों में काम करने गये एक दर्जन से अधिक किसानों की जुलाई के महीने में मौत हो चुकी है. ये मौतें अलग-अलग जिलों में हुई है. आसमानी बिजली गिरने के लिहाज से झारखंड एक संवेदनशील राज्य है. इसलिए लोगों को खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें

कमरथुआ और कांवर : कांवर धारण कर बम-बम का उच्चारण करने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल

Shravani Mela 2025: झारखंड के शिवढोंढा मंदिर का है विशेष महत्व, कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु

Aaj Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >