सर्प मित्र ने जख्मी कोबरा का रेस्क्यू कर कराया इलाज

घनश्यामपुर निवासी काली माल के घर में विशालकाय कोबरा सांप निकलने पर अफरा-तफरी मच गयी.

महेशपुर. घनश्यामपुर निवासी काली माल के घर में विशालकाय कोबरा सांप निकलने पर अफरा-तफरी मच गयी. इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने सांप को लाठी-डंडों से सांप को भगाने के लिए जद्दाेजहद किया. पर कोबरा सांप दो दिनों से एक जाल में फंस गया था. सांप जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सर्प मित्र असराफुल शेख गांव पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया. इसके बाद सर्प मित्र ने सांप को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय महेशपुर ले गया, जहां डॉ मनु जायसवाल ने कर्मी बेनाद के साथ मिलकर जख्मी सांप का इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >