कैलाशनगर में 100 केवी का लगा नया ट्रांसफॉर्मर

पाकुड़ के कैलाशनगर में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

पाकुड़ नगर. वार्ड संख्या-11 के कैलाशनगर में बढ़ते विद्युत भार और लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए स्थापित 100 केवीए के नये ट्रांसफॉर्मर का शुभारंभ बुधवार देर शाम वार्ड पार्षद निभा देवी ने किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे. स्थानीय लोगों की मांग पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा और जेइ आशीष पटेल को अवगत कराया गया, जिसके बाद ट्रांसफॉर्मर की स्थापना हुई. उन्होंने सिद्धार्थनगर में नये ट्रांसफॉर्मर, बिजली पोल और जर्जर तार बदलने की भी मांग की. मौके पर पंकज मिश्रा, समीर मंडल, पिंटू मेहरा, तरुण दास, शिवम कुमार सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >