एमवीआइ ने गिट्टी लोड दो ट्रैक्टर किया जब्त

एमवीआइ ने सिदो-कान्हू चौक के पास की वाहनों की जांच

पाकुड़िया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोटर यान निरीक्षक ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से परिवहन कर रहे गिट्टी लदा दो ट्रैक्टर को पकड़ कर पाकुड़िया पुलिस को सुपुर्द कर दिया. एमवीआइ ने पाकुड़िया सिदो-कान्हू चौक पर ट्रैक्टर (जेएच 04जेड/ 8519) को रोक कर जांच की. जांच के क्रम में गिट्टी का चालान एवं जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त किया. वहीं ट्रैक्टर (डब्लूबी 42बीई/ 2299) की बंगाल सीमा स्थित बोनडिगा गांव के पास जांच की गयी. ट्रैक्टर ओवरलोड पाया गया. इसके अलावा चालान सहित अन्य जरूरी कागजात नहीं पाया गया. इसके बाद जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >