पाकुड़ में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 2 को पकड़ा

Murder in Pakur Jharkhand: झारखंड के संताल परगना के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति की महज इसलिए हत्या कर दी गयी, क्योंकि उसने 2 लोगों को ताड़ी बेचने से मना लिया था. अधेड़ की मौत की पुलिस जांच में जुट गयी है. मुफस्सिल थाना के प्रभारी ने बताया है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Murder in Pakur: पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी निवास सरकार (58) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, निवास सरकार अपनी ससुराल कुमारपुर में रहकर आम बागान की रखवाली करता था. कुमारपुर के ही अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया शराब के नशे में बागान पहुंचे और वहां ताड़ी बेचने लगे. निवास सरकार ने इसका विरोध किया. इस दौरान तीनों के बीच कहा-सुनी होने लगी.

अशोक और लुसरू ने निवास पर किया हथियार से वार

अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया ने धारदार हथियार से निवास सरकार पर हमला कर दिया. निवास सरकार गंभीर रूप से घायल हो गया. कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. इधर, निवास सरकार के पुत्र सनत सरकार ने बताया कि उसे घटना की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने दी. घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा कि उसके पिता गंभीर रूप से घायल थे. उन्होंने घटना की सारी जानकारी दी पुलिस को दी. इस बीच उसके पिता की मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक आरोपी घायल भी हुआ है, पूछताछ जारी है – पुलिस

मुफस्सिल थाना के प्रभारी संजीव झा ने कहा है कि इस मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में एक आरोपी अशोक राजवंशी भी घायल हुआ है. उसका इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

140 पेटी नकली शराब के साथ 4 गिरप्तार, रामगढ़ से हजारीबाग जा रहा था सफेद पिकअप

VIDEO: रांची-पटना हाई-वे पर सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, मचा हड़कंप

NUSRL में 200MW के सोलर प्लांट का उद्घाटन, चीफ जस्टिस बोले- कानूनी शोध और विशेषज्ञता है अहम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >