खनिज विधेयक के खिलाफ महेशपुर में झामुमो का हल्लाबोल, विधायक बोले- झारखंड के अधिकार से कोई समझौता नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महेशपुर में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने चिंता जताई कि इस बिल से राज्य के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर गहरा असर पड़ेगा. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

प्रतिनिधि, महेशपुर : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर)-2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया.

तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "मोदी सरकार होश में आओ", "झारखंड के अधिकार से कोई समझौता नहीं", "मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी", "जनता की आवाज को दबाना बंद करो", "लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी" और "खनिज हमारा, अधिकार हमारा" जैसी तख्तियां लेकर नारेबाजी की.

विधायक ने खनिज संसाधनों पर जताई चिंता

स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के आर्थिक हितों पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में देश की कुल खनिज संपदा का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पाया जाता है, जो इसे भारत का प्रमुख खनिज-समृद्ध राज्य बनाता है.

राजस्व अधिकार प्रभावित होने की कही बात

विधायक ने कहा कि झारखंड में लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट समेत कई खनिज पाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस बिल से झारखंड को आर्थिक नुकसान होगा और राज्य के राजस्व अधिकार प्रभावित होंगे. खनिज संपदा से मिलने वाली आय का उपयोग राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के हित में होना चाहिए.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव के हाथों राष्ट्रपति के नाम मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा.

धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, कलाम अंसारी, एनामुल हक, मईनुद्दीन अंसारी, तौसीफ इकबाल, जोशिम शेख, मुख्तार हुसैन, नीरज मड़ैया, बुदल यादव, आसाद शेख, लक्ष्मण मरांडी, पप्पू अंसारी, हबीबुर रहमान सहित हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.



एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में झामुमों कार्यकर्ता प्रदर्शन में झाड़ू व हंसुआ लेकर पहुँची महिला कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में झामुमों कार्यकर्ता प्रदर्शन में झाड़ू व हंसुआ लेकर पहुँची महिला कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते विधायक व झामुमों नेता बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते विधायक | Prabhat Khabar Network
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते विधायक व झामुमों नेता बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते विधायक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >