प्रतिनिधि, फरक्का राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पांच देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर फरक्का थाना क्षेत्र के एनएच-12 अंतर्गत नया ब्रिज पेट्रोल पंप के सामने संदिग्ध दिखने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली. इसके बाद मौके से पांच देसी कट्टा के साथ उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त अशराफुल शेख (45) मालदा जिले के बैस्टमनगर थाना क्षेत्र के चकबहादुरपुर का रहनेवाला है. आशंका जतायी जा रही है कि वह यह हथियार किसी को सौंपने वाला था. हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. वहीं, एसटीएफ हथियारों के साथ उसे कोलकाता लेकर चली गयी.
पांच देसी कट्टा के साथ व्यक्ति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पांच देसी कट्टा के साथ व्यक्ति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Copied link
एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर फरक्का थाना क्षेत्र के एनएच-12 अंतर्गत नया ब्रिज पेट्रोल पंप के सामने संदिग्ध दिखने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली.