पाकुड़ के महाकाल शक्तिपीठ में भव्य दुर्गापूजा की तैयारी, सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

पाकुड़ के महाकाल शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य तैयारी के लिए बैठक हुई. सदस्यों को पंडाल, विद्युत सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी से धूमधाम से आयोजन में सहयोग की अपील की गई है.

प्रतिनिधि, पाकुड़ : हीरानंदनपुर पंचायत स्थित महाकाल शक्तिपीठ मंदिर, तलवाडांगा में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर शनिवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामप्रवेश पासवान ने की. इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और आकर्षक ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

पंडाल और विद्युत सज्जा पर हुई चर्चा

बैठक में पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए. साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया.

सदस्यों को सौंपी गयी जिम्मेदारियां

समिति की ओर से सभी सदस्यों एवं भक्तजनों से आग्रह किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन भव्य एवं धूमधाम से किया जाए. आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं.

ये रहे मौजूद

बैठक में योगेंद्र ठाकुर, अविनाश झा, अश्वनी कुमार झा, कृष्णकांत सिंह, देव कुमार घोष, राज सिंह, श्याम झा, टीके पासवान समेत दुर्गा पूजा सेवा समिति के कई सदस्य एवं भक्तजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >