शिव शीतला मंदिर में आज विराजेंगे भगवान बलभद्र

पाकुड़. शहर स्थित शिव शीतला मंदिर में मंगलवार को भगवान बलभद्र की प्रतिमा विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी.

पाकुड़. शहर स्थित शिव शीतला मंदिर में मंगलवार को भगवान बलभद्र की प्रतिमा विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भ गृह में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार की सुबह से शुरू होगी. भगतपाड़ा स्थित बजरंग बली मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो कि गांधी चौक होते हुए शिव शीतला मंदिर तक जाएगी. यह शोभा यात्रा सुबह 7.30 बजे निकलेगी. वहीं शिव शीतला मंदिर में सुबह 10 बजे से पुरोहितों की ओर से प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ की जाएगी. संध्या 7 बजे आरती होगी. वहीं दूसरे दिन सुबह 8 बजे से प्राण प्रतिष्ठा फिर प्रारंभ होगी और शाम 4 बजे हवन के साथ प्रसाद का वितरण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >