सखी मंडल के बीच 12.50 लाख का ऋण वितरित

जामजोरी गांव में विधायक ने चार लोगों को अबुआ आवास की स्वीकृति-पत्र दिया. वहीं जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 12.50 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया.

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के जामजोरी गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ विधायक दिनेश मरांडी व बीडीओ श्रीमान मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक ने चार लोगों को अबुआ आवास की स्वीकृति-पत्र दिया. वहीं जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 12.50 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया. इसके अलावा बच्चों के बीच साइकिल का भी वितरण किया गया. विधायक ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये सूबे की सरकार देने के लिए कृत संकल्पित है, जिसमें घरों की महिलाओं को आर्थिक लाभ हो रहा है. भाजपा इस महत्वपूर्ण योजना को भी अवरुद्ध करने का कु-प्रयास करने में लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >