बहस से हाथापाई और फिर मौत: लिट्टीपाड़ा में ससुर की जान लेने के आरोप में दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा के भातोकुंडी में पारिवारिक झगड़े में ससुर की मौत. मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, दामाद गिरफ्तार. जानें क्या है पूरा मामला.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा : भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की जान चली गयी. पारिवारिक विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच मारपीट हुई. आरोप है कि दामाद काबरा पहाड़िया की मारपीट के दौरान जमीन पर गिरने से बैदा पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया.

पारिवारिक बात पर शुरू हुआ विवाद, फिर हाथापाई

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात किसी पारिवारिक बात को लेकर बैदा पहाड़िया और उनके दामाद काबरा पहाड़िया के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी. विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गयी. इसी दौरान काबरा पहाड़िया द्वारा बैदा पहाड़िया के साथ मारपीट करने का आरोप है.

जमीन पर गिरने से बिगड़ी हालत

मारपीट के दौरान बैदा पहाड़िया जमीन पर गिर गये. इससे उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने आरोपी दामाद को दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भातोकुंडी गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया. वहीं, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था. हाथापाई के दौरान जमीन पर गिरने से बुजुर्ग ससुर की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >