बंदियों व ग्रामीणों को दी गयी कानूनी जानकारी

पाकुड़ में डालसा द्वारा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बंदियों और ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पाकुड़. झालसा रांची के निर्देश पर डालसा पाकुड़ से 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में हुआ. मंडल कारा पाकुड़ में आयोजित शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह, दहेज प्रथा और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया गया. पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने लोगों को विधिक सहायता और अधिकारों की जानकारी देकर सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >