विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों व ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

पाकुड़ में विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों और ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रतिनिधि, पाकुड़ झालसा रांची के निर्देश पर डालसा पाकुड़ की ओर से नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया गया. अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में आयोजित जागरूकता शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं हितों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया. मौके पर पैरा लीगल वॉलंटियर्स भरत कुमार साहा, रानी साहा, मिरु बेसरा समेत अन्य पीएलवी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर लोगों को विधिक सहायता एवं अधिकारों की जानकारी दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >