भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

हिरणपुर. तारापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

हिरणपुर. प्रखंड के तारापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों की संख्या में कन्याओं, महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर तारापुर से निकलकर सूखा छठ तालाब पहुंची, जहां मुख्य यजमान सुदाम साहा एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा. इसके बाद पुनः कलश यात्रा का गांव भ्रमण करते हुए बजरंगबली मंदिर पहुंचीं. इस दौरान जय श्री राम एवं राधे-राधे के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. इसके बाद संध्या सात बजे से कथावाचक संजय कृष्ण महाराज लगातार सात दिनों तक भागवत कथा सुनायेंगे. मौके पर बजरंगबली मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष साहा, उपाध्यक्ष उमाचरण साहा, पंकज साहा, मनोज साहा, अंबिका साहा, भानुप्रताप साहा, मुन्ना साहा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >