नारे-ए-रिसालत से गूंजा अमड़ापाड़ा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अमड़ापाड़ा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी. सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, भक्ति और उत्साह का माहौल. जानें क्या हुआ खास.

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अमड़ापाड़ा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में सैकड़ों बच्चे, युवा, बुजुर्ग और गणमान्य लोग शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान अकीदत और उत्साह का माहौल बना रहा.

मस्जिद-ए-गौसिया से शुरू हुआ जुलूस

जुलूस का शुभारंभ मस्जिद-ए-गौसिया, पोखरिया रोड से हुआ. इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार, प्रकृति विहार पार्क मोड़ और पुराना अस्पताल होते हुए बीजीआर कौशल विकास केंद्र पहुंचा. वहां से मुख्य बाजार होते हुए पोखरिया मोड़ पहुंचकर सभा आयोजित की गयी.

सभा के बाद जुलूस वापस मस्जिद-ए-गौसिया पहुंचा, जहां विधिवत समापन किया गया.

नारों से गूंजता रहा पूरा क्षेत्र

जुलूस के दौरान लोग ‘सरकार की आमद मरहबा’, ‘गमख्वार की आमद मरहबा’ और ‘नबी का जन्मदिन मरहबा’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे. जुलूस में बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा.

पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

जुलूस की अध्यक्षता मो. जबीर हुसैन ने की. सचिव मो. इमरान आलम, उपाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. एसआई कवींद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस के साथ तैनात रहा.

समापन के अवसर पर अध्यक्ष मो. जबीर हुसैन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया और जिलेवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >