एसआइआर व जनगणना को लेकर बनी जेएमएम की बूथ कमेटी

विधायक ने कहा कि किसी भी चुनाव की पहली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है. बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे. आप एसआइआर व जनगणना में लोगों की मदद बूथ स्तर पर करें.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा झामुमो बूथ कमेटी के विस्तार को लेकर प्रखंड के हाथीबथान व हेटबंधा गाव में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.इसमें विधायक हेमलाल मुर्मू व युवा नेता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि किसी भी चुनाव की पहली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है. बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे. आप एसआइआर व जनगणना में लोगों की मदद बूथ स्तर पर करें. ताकि हमारे लोगों का नाम कटने से बचे साथ ही लोगों का भरोसा झामुमो के प्रति बढ़ता रहे. बैठक में बड़ाघाघरी पंचायत के छह बूथों के लिए कमेटी बनी. लिट्टीपाड़ा पंचायत के हेटबंधा बूथ संख्या 35 की कमेटी बनी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जोनल पर्यवेक्षक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू व पर्यवेक्षक राजेश मरांडी व दिनेश बास्की मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >