बिना माइनिंग चालान का हाइवा जब्त, मामला दर्ज

हिरणपुर. थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन के खिलाफ सोमवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया.

हिरणपुर. थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन के खिलाफ सोमवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व सीओ मनोज कुमार ने किया. इसमें थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह शामिल थे. छापेमारी के क्रम में मानसिंगपुर-महारो मार्ग से पत्थर (बोल्डर) लोड हाइवा संख्या जेएच17एस/1651 को जांच के लिए रोका गया. माइनिंग चालान समेत अन्य आवश्यक कागजात नहीं पाया गया. इसके बाद हाइवा को जब्त कर पाकुड़ पुलिस लाइन भेज दिया गया. वहीं, सीओ की शिकायत पर थाना कांड संख्या 80/25 दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध परिवहन किसी भी हाल में करने नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >