पाकुड़ में 11 जून रात से 12 जून सुबह तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

पाकुड़ में अंबेडकर चौक के पास शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए 11 जून रात 10 बजे से 12 जून सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया है। निर्धारित समय के अलावा इस दौरान कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस, परिवहन विभाग और दंडाधिकारी जेम्स मुर्मू को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ में अंबेडकर चौक के पास शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए 11 जून रात 10 बजे से 12 जून सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगायी गयी है. एसडीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासन ने बताया कि शहर में सामान्य रूप से भारी वाहनों के प्रवेश का समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तथा रात 10.30 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित है. प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया है. निर्धारित समय के अलावा इस दौरान कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. पुलिस, परिवहन विभाग और दंडाधिकारी जेम्स मुर्मू को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >