स्वास्थ्यकर्मी जिम्मेदारियों से करें कार्य : विधायक

पाकुड़. विधायक हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को अमड़ापाड़ा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया.

पाकुड़. विधायक हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को अमड़ापाड़ा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद पाए गए. विधायक ने केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आइआरएस छिड़काव, टीकाकरण अभियान, गर्भवती महिलाओं की जांच, मलेरिया एवं कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली. उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को और अधिक उत्साह व जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि कोल माइंस प्रबंधन की ओर से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पहल की जायेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त किया जा सके. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवम कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ नसीम अहमद, धनपति गिरी, योगेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल मरांडी, प्रकाश हेंब्रम, सुजीत कुमार दास, बाबूलाल राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >